View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब में गर्मी ने तेजी से असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि इसी बीच सुबह से जालंधर समेत कई जिलों मे हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। वही Western Disturbance के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल को आंधी, तूफान और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

पिछले दिन की तुलना में तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 38.1 डिग्री तापमान रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है। लुधियाना में सबसे अधिक 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह 9 बजे तक बिजली की खपत 9503 मेगावाट तक पहुंच गई, जबकि राज्य में उत्पादन 3979 मेगावाट है। बाकी बिजली केंद्रीय पूल से खरीदी जा रही है। अनुमान है कि दिन में यह मांग 10 हजार मेगावाट के पार जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

18 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना

18 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 19 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार हैं। हालांकि 23 अप्रैल तक किसी बड़े स्तर की बारिश की संभावना नहीं है। राज्य में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, और अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक ने की 1 करोड़ की चोरीऑस्ट्रेलिया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में निकले 6 करोड़ रुपये के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय मूल के पंजाबी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू के ऊधमपुर में हुए बस हादसे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बठिंडा में रेलवे ट्रैक को बम से

|

|

|

चंडीगढ़ के कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकीचंडीगढ़ के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु में रविवार को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क