View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं पंजाब के तापमान में हल्की गिरावट लाएंगी, जिससे 6 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ेगी। वही इस बार पंजाब में ठंड सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि घनी धुंध और शीतलहर भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी लेकर आएंगी।

तापमान में लगातार गिरावट

फिलहाल लोगों को प्रदूषण से परेशानी हो रही है, लेकिन नवंबर के पहले सप्ताह में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के औसत तापमान में लगातार तीसरे दिन हल्की गिरावट दर्ज की गई है।औसत अधिकतम तापमान 0.4°C गिरा, औसत न्यूनतम तापमान 0.1°C गिरा
राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 33°C, जबकि सबसे कम फरीदकोट में 15°C रिकॉर्ड किया गया।

AQI में मामूली सुधार

सोमवार को पंजाब में प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार देखने को मिला। राज्य के सभी शहरों का औसत AQI 200 से नीचे रहा।

  AQI

अमृतसर 157
बठिंडा 148
जालंधर 193
लुधियाना 196
पटियाला 140
रूपनगर 116

6 नवंबर से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 6 नवंबर से पंजाब में बादल छाने के आसार हैं। अगर इस दौरान बारिश होती है, तो प्रदूषण से राहत मिलेगी, लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट आएगी खासकर रात के समय। आने वाले हफ्ते में पंजाब में ठंड बढ़ेगी, प्रदूषण घटेगा, और मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

होशियारपुर में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौ’त पंजाब

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के वरिष्ठ CA राजेश कक्कड़ ने दंपति

|

|

|

होशियारपुर में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौ’त पंजाब

|

|

|

पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के

|

|

|

पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019

|

|

|

जालंधर हाईवे पर स्थित काला बकरा रोड पर बुधवार सुबह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क