ख़बरिस्तान नेटवर्क : इस समय मिडिल-ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इस जंग के बीच UAE सरकार ने 35 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इन 35 लोगों में 19 भारतीय भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी को सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और जानकारी देने का आरोप है।
इस कारण की गई कार्रवाई
UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमाद सैफ अल शम्सी के मुताबिक यह कार्रवाई डिजिटल मंच की सख्त निगरानी के बाद की गई है। इसका उद्देश्य फर्जी जानकारी और AI से तैयार सामग्री को रोकना है, जो सार्वजनिक अव्यवस्था फैलाने और सामान्य स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करती है।
3 गुटों में बंटे हुए थे आरोपी
जांच और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी में पता चला कि आरोपी तीन समूहों में बंटे हुए थे। वे अलग-अलग गतिविधियों में शामिल थे। इनमें मौजूदा घटनाओं से जुड़े वास्तविक वीडियो क्लिप पोस्ट करना, AI की मदद से नकली वीडियो बनाना शामिल था। साथ ही सैन्य आक्रामकता करने वाले किसी देश की प्रशंसा करते हुए उसके नेतृत्व और सैन्य कार्रवाई का प्रचार करना शामिल है। यह कार्रवाई इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच की गई है।