ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी ऑडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। यह धमकी बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की तरफ से दी गई है। धमकी में चंडीगढ़ में युवक की हत्या का भी जिक्र किया गया है।
अब मनकीरत की बारी है, जितने मर्जी गनमैन ले ले
वायरल हो रही ऑडियो में बंबीहा गैंग का गैंगस्टर लक्की पटियाल कह रहा है कि चंडीगढ़ सेक्टर 9 में जो हत्या की गई है, उससे बहुत से लोगों को मिर्ची लगी है। अब मनकीरत औलख की बारी है, वह चाहे जितने गनमैन ले ले, अब उसका नंबर लगना है। वह मोहाली में बैठकर विदेस की स्टोरी डालता रहता है। हालांकि वायरल हो रही ऑडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
कल प्रॉपर्टी डीलर का हुआ था मर्डर
आपको बता दें कि बीते दिन बुधवार को चरणजीत उर्फ चन्नी नाम के प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लक्की पटियाल ने ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि यह हमारी जानकारी विरोधियों को देता था।