ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के सूरत में क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आश्रम में रेड कर नकली नोट छापने की मशीनों को बरामद किया। इसके साथ बी 2.38 करोड़ रुपए के नकली नोट भी जब्त किए। पुलिस ने इस मामले में योग गुरु प्रदीप जोटांगिया समेत 7 को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के बाद की कार्रवाई
क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नकली नोटों की हेराफेरी कर रहे हैं। इसी आधार पर हमने एक टीम का गठन किया। जिसके बाद अहमदाबाद के अमराईवाड़ी में एक फॉर्च्यूनर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से 2.38 करोड़ रुपए के 500-500 के नकली नोट बरामद हुए।
योग फाउंडेशन की गाड़ी में हो रही थी तस्करी
जांच में पता चला है कि सत्यम योग फाउंडेशन के वाहन में नकली नोटों की तस्करी की जा रही थी। नोटों की सप्लाई के लिए कर पर भारत सरकार और आयुष मंत्रालय के नाम लिखे हुए थे। क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद और सूरत में छापेमारी की तो इस पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।
चीन से मंगवाते थे खास कागज
क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस रैकेट का मुख्य आरोपी और तथाकथित योग गुरु प्रदीप जोटांगिया समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला खास कागज चीन से मंगाया जाता था। इसका पेमेंट क्रिप्टो करंसी के जरिए किया गया था।