View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। वही फाजिल्का के सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना डेंगू के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक करीब 162 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 46 सक्रिय हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता से सहयोग की अपील की है।

फाजिल्का के सिविल सर्जन डॉ. रोहित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का जिले में डेंगू के मामलों की संख्या रोजाना बढ़ रही है, पिछले दो दिनों में करीब 23 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल 162 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 46 सक्रिय हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिले भर में 120 टीमें तैनात की गई हैं, लेकिन अकेले फाजिल्का में ही 100 से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं और जो भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है।

उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की, क्योंकि उनकी टीमों को घर-घर जाकर जाच करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने डेंगू पर नियंत्रण के लिए टीम का सहयोग करने की अपील की। वही लोगों को भी डेंगू से बचने के लिए सावधानियां बरतनी चाहिए।

डेंगू से बचाव के उपाय

घर और आसपास की सफ़ाई रखें
पानी कहीं भी जमा न होने दें — जैसे कूलर, गमले, पुराने टायर, बोतल या बाल्टी में।
हफ़्ते में एक बार कूलर या पानी की टंकी को खाली कर सुखाएं।

मच्छर के काटने से बचें

फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली क्रीम/कॉइल का इस्तेमाल करें।
दिन के समय भी सावधानी रखें, क्योंकि डेंगू फैलाने वाला एडीज़ मच्छर दिन में काटता है।

डेंगू के लक्षण

तेज़ बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर में दर्द, स्किन पर लाल चकत्ते आदि लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
खुद से दवा (जैसे ब्रूफेन या एस्पिरिन) न लें — ये प्लेटलेट्स घटा सकती हैं।
पानी और तरल पदार्थ खूब पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमेरिका में पंजाबी नौजवान ने परिवार पर चलाई गोलियांअमेरिका के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क घूमने गए पंजाबी परिवार

|

|

|

बठिंडा की शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आगपंजाब के बठिंडा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के

|

|

|

पंजाब के बठिंडा जिले के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क