View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

भीषण आग ने त्योहार की खुशी को मातम में बदल दिया। हर्मोसिलो शहर के एक डिस्काउंट स्टोर में लगी आग से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।यह हादसा मेक्सिको के सोनारा राज्य में उस समय हुआ जब देश भर में ‘डे ऑफ द डेड’ (Day of the Dead) का पारंपरिक उत्सव मनाया जा रहा था, एक ऐसा पर्व जिसमें परिवार अपने दिवंगत प्रियजनों को याद करते हैं। रंग-बिरंगे जुलूसों और मोमबत्तियों के बीच हुआ यह हादसा पूरे उत्सव को त्रासदी में बदल गया।

जहरीली गैसों से हुईं अधिकांश मौतें

सोनारा राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास ने बताया कि अधिकांश लोगों की मौत जहरीली गैसें सांस में लेने से हुई, क्योंकि आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरे स्टोर में फैल गया। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने शवों की पहचान और परीक्षण शुरू कर दिया है।

बिजली खराबी की आशंका, विस्फोट की जांच जारी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की वजह संभावित इलेक्ट्रिकल फॉल्ट बताई जा रही है। हालांकि, शहर के दमकल प्रमुख ने बताया कि यह जांच जारी है कि विस्फोट हुआ था या नहीं।हर्मोसिलो प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था।

राज्यपाल ने दिए पारदर्शी जांच के आदेश

सोनारा के गवर्नर अल्फोंसो दुराज़ो ने कहा, “मैंने हादसे की पूरी जांच के आदेश दिए हैं। यह अत्यंत दुखद घटना है, विशेषकर क्योंकि मृतकों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।” उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जताया शोक

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा, “मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस भयावह हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है।” उन्होंने बताया कि सरकारी राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के वरिष्ठ CA राजेश कक्कड़ ने दंपति

|

|

|

होशियारपुर में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौ’त पंजाब

|

|

|

पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के

|

|

|

पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019

|

|

|

जालंधर हाईवे पर स्थित काला बकरा रोड पर बुधवार सुबह

|

|

|

उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह सुबह एक बड़ा

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क