इंदौर से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2750 बुधवार शाम टेकऑफ से ठीक पहले रनवे पर रोक दी गई। पायलट को अचानक फायर इंडिकेशन अलार्म मिला, जिसके बाद एटीसी (ATC) ने विमान को तुरंत रोकने के निर्देश दिए।
यह फ्लाइट शाम 7:50 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन 5 घंटे विमान 163 यात्री विमान के अंदर ही बैठे रहे। जांच के बाद विमान ने रात 11:41 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। यात्रियों का कहना है कि वे लगातार एअर इंडिया से संपर्क कर रहे थे, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी। एक यात्री के परिवार ने शिकायत सिविल एविएशन मंत्रालय के डीजी फैज अहमद किदवई तक पहुंचाई है।
इंदौर से कई फ्लाइट्स में देरी
इंदौर-बेंगलुरु (6E701): सुबह 7:10 की बजाय 8 बजे रवाना हुई।
इंदौर-शारजाह (IX255): सुबह 11 की बजाय 12 बजे उड़ी।
इंदौर-मुंबई (6E263): दोपहर 1:10 की बजाय 2:10 बजे बाद रवाना हुई।
इंदौर-पुणे (6E6192): सुबह 11:45 की बजाय 3:15 बजे बाद उड़ी।
इंदौर-गोवा (6E6219): सुबह 11:55 की बजाय 3:10 बजे बाद रवाना हुई।
इंदौर-चेन्नई (6E995): दोपहर 3:40 की बजाय 5:45 बजे बाद उड़ी।
इंदौर-रायपुर (6E813): शाम 5 की बजाय 7:10 बजे बाद रवाना हुई।