ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के कैलगरी शहर में पंजाबी पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवा दपंत्ति का शव उनके घर से बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान एकमवीर सिंह और पत्नी जैसमीन कौर के रूप में हुई है। दोनों लुधियाना के जगराओं के रहने वाले थे और बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गए थे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कैलगरी पुलिस ने कहा कि वह इस मामले में किसी भी आपराधिक एंगल से इनकार नहीं कर रहे हैं। हालांकि, मौत की असल वजह क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक सूबतों के आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।