ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर DD Transport ट्रक चालकत ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला और उसकी 3 साल की बेटी जख्मी हो गई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने मां-बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
कोहरे के कारण हुआ हादसा
जानकारी देते हुए ASI रणधीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण रायपुर मोड़ पर सड़क हादसा हुआ है। दोगड़ी से डीडी ट्रांसपोर्ट से ट्रक आ रहा था और ट्रक चालक ने वेन्यू कार को टक्कर मार दी। जिसमें मां-बेटी जख्मी हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं मामले की जानकारी ट्रक मालिक भी दे दी गई है। मामले की जांच जा रही है और जो भी बनती कार्रवाई की जाएगी।