ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर के दीनानगर में बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क किनारे एक दीवार से टकरा गई। हादसे के बाद बस में बैठे स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी का बचाव हो गया।
शुरूआत में हादसे की वजह बताई गई कि कार को बचाने के कारण बस दीवार से टकराई। लेकिन जब घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो उसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार बस दीवार से टकरा रही है। इस घटना के बाद स्कूल मैनेजमैंट ने बस ड्राइवर पर कार्रवाई की बात कही है।