ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर SYL नहर में गिर गई। जिस कारण कार में सवार एक युवती की मौत हो गई है, जबकि कार चला रहा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की पहचान वरुण सिंगला के रूप में हुई जबकि मृतक युवती की पहचान आरुषि के रूप में हुई है। दोनों एक ही कालोनी के रहने वाले हैं। कार की खिड़की टूटने के कारण वरुण पानी के तेज बहाव में बह गया। जबकि कार में फंसे होने के कारण आरुषि की मौत हो गई।
वहीं वरुण के परिवार का कहना है कि वह अपने घर से कार लेकर अकेला ही निकला था। उन्हें नहीं पता कि वरुण ने कब अपने साथ उस लड़की को कार में बैठाया और साथ ले गया। पुलिस दोनों परिवारों बयान ले रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है।