View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह अलर्ट अमृतसर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर और तरनतारन जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर तेज तूफानी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। वही पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तापमान में 24 घंटों के भीतर 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड एक बार फिर जनवरी जैसी महसूस होने लगी है। यह तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। राज्य के 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी-तूफान और 30 – 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली समेत कई इलाके शामिल हैं।

मौसम में बदलाव की वजह राजस्थान के ऊपर सक्रिय सिस्टम और एक पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है, जिससे उत्तर भारत के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।बारिश के आंकड़ों की बात करें तो 18 मार्च को पठानकोट में सबसे ज्यादा 4.5 मिमी और अमृतसर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लुधियाना और चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी हुई।

तापमान की बात करें तो अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला में 27.7 डिग्री, लुधियाना में 26.2 डिग्री और पठानकोट में 22.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। कई जगहों पर 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 दिनों में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमेरिका में पंजाबी नौजवान ने परिवार पर चलाई गोलियांअमेरिका के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क घूमने गए पंजाबी परिवार

|

|

|

बठिंडा की शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आगपंजाब के बठिंडा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के

|

|

|

पंजाब के बठिंडा जिले के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क