View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब सैलानियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन पंजाबियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल लड़की ने पठानकोट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पठानकोट रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज डलहौजी के सिविल अस्पताल में जारी है।

सभी जालंधर से डलहौजी घूमने आए थे

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे और सभी जालंधर से डलहौजी घूमने आए थे।यह हादसा गांधी चौक के पास करेलनू रोड पर हुआ, जहां वाहन अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, रात का अंधेरा और खाई की गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सड़क पर फिसलन, तेज रफ्तार या चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में नशे में धुत कार सवार युवकों का एक्सीडेंटजालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के खरड़ में बॉयफ्रेंड के घर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर

|

|

|

रंधावा के परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकारपंजाब स्टेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क