पंजाब के फगवाड़ा में मॉडिफाइड बुलेट वाहनों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब सरकार की मुहिम के तहत शहर में अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई गई।
पुलिस ने 25 बुलेट सवारों के चालान काटे
कार्रवाई के दौरान तेज आवाज वाले साइलेंसर और पटाखे बजाने वाली बुलेट चलाने वालों को निशाना बनाया गया। पुलिस ने 25 बुलेट सवारों के चालान काटे और उनकी गाड़ियों से मॉडिफाइड साइलेंसर उतार लिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोग बुलेट पर पटाखे बजाकर आम लोगों को परेशान करते हैं और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया।
साइलेंसर उतारकर किए किए
उतारे गए 25 साइलेंसरों को बाद में बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।