ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के 2 शहरों जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट पर अब डीजीपी गौरव यादव का बयान सामने आया है। वे अमृतसर में हादसे वाली जगह पहुंचने और जायजा लेने के बाद कहा कि दोनों शहरों में IED से ब्लास्ट हुए हैं।
जालंधर में हो सकता है कि टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया हो। इस घटना के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का हाथ है। ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से धमाके कराए गए हो सकते हैं।
खालिस्तान लिबरेशन ने ली है जिम्मेदारी
आपको बता दें किजालंधर धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में पुलिस अधिकारियों को धमकी भी दी गई है। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।