जालंधर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन (PSIEC) के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) को समन जारी किया है। यह कार्रवाई मंत्री से जुड़ी कंपनी को 40 एकड़ जमीन आवंटित किए जाने के मामले में की गई है।
ईडी ने अधिकारियों को जालंधर स्थित कार्यालय में पेश होकर संबंधित प्रॉपर्टी की मंजूरी, आवंटन प्रक्रिया और मंत्री की कंपनी ‘रितेश प्रॉपर्टीज़ इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड’ को जारी किए गए अलॉटमेंट लेटर से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, ईडी इस पूरे जमीन आवंटन मामले की गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन आवंटन प्रक्रिया में नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
गौरतलब है कि संबंधित मंत्री को ईडी ने 9 मई को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में हैं। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।