राधा स्वामी डेरा ब्यास के लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डेरा ब्यास में 21 जून को विशाल सत्संग और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए देश-विदेश की संगतों को खुला निमंत्रण दिया गया है।
डेरा प्रबंधन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आज 20 जून (शनिवार) को संगतों के लिए विशेष ‘कार दर्शन’ की व्यवस्था की गई है। इसके बाद 21 जून (रविवार) को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सत्संग और विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
हालांकि, इस बार कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। डेरा प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भंडारे के दौरान होने वाला पारंपरिक प्रश्नोत्तर (सवाल-जवाब) सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा।
गर्मियों की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के डेरा ब्यास पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने संगतों से अपील की है कि वे व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में पूरा सहयोग दें, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।