ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) बदल दिए। पूनमदीप कौर को संगरूर का नया DC नियुक्त किया गया है। वहीं राहुल चाबा को फरीदकोट का DC बनाया गया है।
SSP स्तर पर भी बड़ा फेरबदल
सरकार ने पुलिस विभाग में भी बदलाव करते हुए चार SSP के तबादले किए हैं।नए आदेश के अनुसार, सरताज चहल को संगरूर के SSP पद से हटाकर मोगा का नया SSP नियुक्त किया गया है। वहीं रवजोत ग्रेवाल अब संगरूर के नए SSP होंगे।
मोगा में तैनात SSP अजय गांधी को AIG प्रोविजनिंग के पद पर भेजा गया है। गगन अजीत सिंह को फाजिल्का का नया SSP बनाया गया है। उनकी जगह गुरमीत सिंह को मालेरकोटला का SSP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुखनाज सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में तैनाती दी गई है।