पंजाब के होशियारपुर जिले के मुक़ेरियां में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ही दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जम्मू – दिल्ली नेशनल हाईवे पर रात करीब एक बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने एक एक्टिवा स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि साइड देने के दौरान कार चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार ने स्कूटी पर सवार चार लोगों को कुचल दिया।हादसे में एक्टिवा पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक एक मैरिज पैलेस में वेटर का काम करते थे और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे।
मामले की जांच शुरू
हादसे में कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



