ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के कैंट पुलिस स्टेशन में दो पक्षों को राजीनामा करने के लिए बुलाया गया था। पर इस दौरान ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के स्टूडेंट पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में स्टूडेंट बुरी तरह से घायल हो गया है और उसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है जो 10वीं क्लास का स्टूडेंट है।
लगे 16 टांके, दूसरे अस्पताल शिफ्ट
इस घटना के बाद मुकुल सेठी को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। पीड़ित परिजनों के मुताबिक उनके बेटे के गर्दन पर करीब 16 टांके लगाए गए हैं।
अब जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल एसडी मॉडल स्कूल के छात्रों में हुआ था। इसी विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। इस दौरान जांच अधिकारी ASI मुख्तयार उस समय मौजूद नहीं थे। इसी बीच कहासुनी बढ़ गई और आरोपी युवक के बड़े भाई ने अचानक हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की।
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
बताया गया कि हमला करने के बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने थाने का गेट बंद कर उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो।