जालंधर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के बीच पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसीपी और थाने के इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
बीती रात वरदान अस्पताल के बाहर गोलियां चलने की घटना के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जांच करते हुए एसीपी परमिंदर मंड और इंस्पेक्टर रविंद्र गौरी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। जानकारी के मुताबिक एसीपी मॉडल टाउन और संबंधित थाने के इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर की कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। फायरिंग की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।