ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में APJ स्कूल को वीरवार को सुबह-सुबह साढ़े 9 बजे बम की उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद स्कूल मैनेजमैंट ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों को छुट्टी कर दी गई है। परिजनों को भी बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कह दिया गया है।
2 महीने के अंदर तीसरी बार मिली धमकी
आपको बता दें कि APJ स्कूल को लगातार धमकी मिल रही है। पिछले 2 महीनों में स्कूल को 3 बार धमकियां मिल चुकी है। वहीं बीते दिनों BSF चौक के पास हुए स्कूटी ब्लास्ट के बाद पुलिस और भी ज्यादा सतर्क हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएम भगवंत मान का है जालंधर दौरा
यह धमकी ऐसे समय में आई है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज जालंधर का दौरा है। बावजूद इसके स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शहर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।