पंजाब में लगातार हो रहे बम धमाकों को लेकर भाजपा नेता अश्वन भल्ला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और केवल बयानबाजी कर रहे हैं।
अश्वन भल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान यह बयान दे रहे हैं कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले होते हैं, वहां माहौल खराब करने के लिए केंद्र सरकार ऐसी घटनाएं करवाती है, जबकि दूसरी तरफ पंजाब के डीजीपी इन घटनाओं के पीछे आईएसआई का हाथ बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के बयानों में ही विरोधाभास दिखाई दे रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में हुए बम धमाके के बाद मुख्यमंत्री जालंधर तो पहुंचे, लेकिन घटना स्थल पर जाना भी उचित नहीं समझा। इससे साफ पता चलता है कि पंजाब सरकार को प्रदेश की कानून व्यवस्था की कितनी चिंता है।
भल्ला ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। राज्य में दिनदहाड़े हत्या, गोलीबारी और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, जबकि सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर नहीं हैं।
इस मौके पर हनी जोशी, लक्की संधू, रविंदर लाडी, सौरव उप्पल, दविंदर बिलगा, हिम्मत संघा, सुरिंदरजीत भोगपुर, राघव जैन, हरमीत सिंह ब्लॉक प्रधान, शुभम चलाना, गुरसेवक सिंह, जनता बिलगा, मनजीत संघा, साजन, प्रभ, कुलजिंदर बिलगा, अमित नूरमहल, गोरा नूरमहल, पिंदा फतेहपुर, अनिल वालिया, हरजिंदर, गुरदीप, हर्ष और हरपाल सिंह संधू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।