ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का शुक्रवार को पानीपत में एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनका ईलाज कर रही है, गनीमत कि बात यह है कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
काफिले में शामिल गाड़ियां टकराईं
जानकारी के मुताबिक एल्डिको सिटी के पास पंवार के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पंवार की इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। हादसे के तुरंत बाद उनके सुरक्षाकर्मियों और आसपास के लोगों ने मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।
कृष्ण लाल पंवार के पास नायब सैनी सरकार में पंचायत एवं विकास विभाग के अलावा, खान एवं भूविज्ञान विभाग की जिम्मेदारी है। वे हरियाणा में दूसरी बार मंत्री बने हैं।