जालंधर : फूड लैब जापान के सी.ई.ओ. श्री दाउसूके शिनिजु और भारत में इसके देख रहे श्री दीपक यादव ने गत दिनों दिल्ली में भारत के सुप्रसिद्ध वेटरनरी डॉक्टर, जी. एस. बेदी से मुलाकात की। इसका उद्देश्य कुत्तों में पेट व गुर्दे की मुश्किल के चलते “कौजी मिल्क ड्रिंक के ऊपर विचार विमर्श किया गया।
आजकल देखने में आ रहा है कि कुत्तों में पेट की बीमारियाँ बहुत हो रही हैं और इस समय वह खाना पीना छोड़ देते हैं और बहुत कमज़ोर हो जाते हैं तो ऐसे समय में उनकी बीमारी से लड़ने की क्षमता को बरकरार रखने और शरीर को कमज़ोरी से बचाने के लिए “कौजी क्लिनिक” के बारे में विस्तार पूर्वक बात की।
ऐसे ही आजकल गुर्दे की बीमारी भी बहुत हो रही है तो उसमें “किडनी केयर” ड्रिंक के बारे में विचार विमर्श किया गया। श्री दाउसूके शिनिजु और दीपक यादव ने डॉ बेदी के हर उस सवाल का बखूबी जवाब दिया जिससे इन जीवों का भला हो सकता था। डॉग्स को इन बीमारियों पर डिस्कशन की गई ताकि इनकी जिंदगी को लंबा और अच्छा किया जा सके। यह मीटिंग बहुत ही सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर डा० जी.एस. बेदी पूर्व डायरेक्टर जी को जापान आने का न्यौता भी दिया गया।