जालंधर के कई इलाकों में कल बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली विभाग द्वारा 11 केवी नेहरू गार्डन रोड फीडर पर इमरजेंसी शटडाउन घोषित किया गया। विभाग के अनुसार यह शटडाउन सुरक्षा कारणों और जरूरी तकनीकी कार्यों के चलते लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सुबह 10:45 बजे से करीब एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इस दौरान सेंट्रल टाउन, शास्त्री मार्केट, एनजी रोड, गोबिंदगढ़, लाडोवाली रोड, मंडी फेंटन गंज, प्रेम नगर, शर्मा मार्केट, कृष्णा नगर, ओल्ड जवाहर नगर और रमेश कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रही।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव और सुरक्षा कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाया जा सके।विभाग ने लोगों को असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।