View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ पुलिस ने अपराध जगत के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के गिरोह से जुड़े तीन खतरनाक गुर्गों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस की ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच ने एक साझा अभियान के दौरान इन आरोपियों को दबोचा है, जिनके पास से विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। अधिकारियों का मानना है कि इन लोगों की गिरफ्तारी से शहर में होने वाली किसी बड़ी अनहोनी को समय रहते रोक लिया गया है।

डिजिटल तरीके से मिल रहे थे निर्देश
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हैप्पी चिब, राहुल कुमार और वंश शर्मा के तौर पर हुई है। ये तीनों युवक मूल रूप से जम्मू के सांबा जिले के निवासी हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि ये आरोपी गोल्डी ढिल्लों के सीधे संपर्क में थे और विदेशों में बैठे इस गैंगस्टर से एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए निर्देश प्राप्त कर रहे थे। पुलिस अब इन आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल गैजेट्स को खंगाल रही है ताकि गिरोह के नेटवर्क और आगे की योजनाओं का पता लगाया जा सके।

मुल्लांपुर के पास बिछाया गया था जाल
एसपी मनजीत के अनुसार, ऑपरेशन सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि गोल्डी ढिल्लों गैंग के कुछ सदस्य आधुनिक हथियारों के साथ चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना को पुख्ता करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मुल्लांपुर के पास सक्रिय हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार इन तीनों युवकों को रोका और तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से एक विदेशी निर्मित C-47 (9mm) पिस्टल, एक .32 बोर की पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे गहन पूछताछ कर रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मशहूर चावला मोबाइल शोरूम पर

|

|

|

जालंधर के चावला मोबाइल शॉप के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फाजिल्का में बस स्टैंड के पास कार

|

|

|

जालंधर के कई इलाकों में कल बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में वंद भारत ट्रेन के संचालन

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क