गुड मॉर्निंग जी।
आज है महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का बर्थडे
उत्तराखंड में गहरी खाई में पिकअप गिरने से 8 की मौ’त
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। 10 लोगों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गई। पूरा पढ़ें
जालंधर में तहबाजारी सुपरिटेंडेंट समेत 21 का ट्रांसफर
जालंधर नगर निगम प्रशासन ने एक्शन लेते हुे तहबाजारी ब्रांच के सुपरिटेंडेंट समेत 21 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में अकेले मैदान में उतरेगी भारतीय जनता पार्टी
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पूरा पढ़ें
जालंधर में इस जगह पर होगा ब्लैकआउट!
पंजाब के अलग-अलग शहरों में 24 अप्रैल को रात 8 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान ब्लैकआउट भी किया जाएगा। पूरा पढ़ें
Canada में पंजाबी गैंगस्टर गिरफ्तार
कनाडा के टोरंटो में पुलिस ने पंजाबी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
देश में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ेंगे। पूरा पढ़ें
लुधियाना के बाद अब रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी
पंजाब के लुधियाना में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छुट्टी घोषित कर दी और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। पूरा पढ़ें
नूरां सिस्टर्स के घर का विवाद पहुंचा थाने
जालंधर में मशहूर सूफी गायिका जोड़ी नूरां सिस्टर्स को लेकर विवाद तेज हो गया है। उनके पिता गुलशन मीर किडनी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है। पूरा पढ़ें
अमृतपाल को कोर्ट ने इतने दिनों की रिमांड पर भेजा!
पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर NSA खत्म हो चुका है। जिस कारण पंजाब पुलिस असम के डिब्रूगढ़ जेल पहुंच चुकी है। पूरा पढ़ें
पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान 42.9 डिग्री पहुंचा
पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है। पहली बार तापमान 42.9 डिग्री तक पहुंच गया है। 23 अप्रैल को मौसम साफ और सूखा रहेगा पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
24 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि शुक्रवार शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 24 अप्रैल को रात 8 बजकर 15 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार को श्री बगलामुखी जयंती है। साथ ही 24 अप्रैल को दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा।
आज का राशिफल
मेष राशि- निर्णय लेने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ढेर सारे अवसर पाने के लिए आपको विनम्र और ईमानदार रहना चाहिए। अंत में आप देखेंगे कि आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और आप आसानी से सफल हो जाएंगे। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करें। खर्च पर कंट्रोल करें।
वृषभ राशि- आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए किसी बाहरी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होगा. बेहतर भविष्य के लिए रचनात्मक योजनाएं बनाएं ताकि आप अपना ख्याल रख सकें। ये दिन आपके जीवन में खुशियां और संतुष्टि लेकर आने वाला है।
मिथुन राशि- आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। नए प्रोजेक्ट के बारे में सोचना आपके लिए फायदेमंद होगा। आप जो कुछ भी चाहते हैं, उसे प्राप्त करना हमेशा संभव नहीं होता है, विशेषकर विलासिता की वस्तुएं। आपको अपने साथी के साथ बात करने में आसानी होगी।
कर्क राशि- आपको अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। अगर आप अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं, तो आपको कमाई के अन्य स्रोतों के बारे में भी सोचना चाहिए। आपका प्रेम जीवन समृद्ध रहेगा।
सिंह राशि- जल्द ही आप आगे की यात्रा के लिए अपने जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव करने में सक्षम होंगे। स्थिति में सुधार के लिए आपको कुछ वित्तीय विचारों के साथ प्रयोग करने की आवश्यकता है।
कन्या राशि- 24 अप्रैल के दिन आपके करियर और आय के स्तर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को कुछ गलतफहमियों का सामना भी करना पड़ सकता है। दिन आपको अपने बारे में और अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बहुत कुछ सीखने में मदद करेगा।
तुला राशि- आपको अपने परिवार और दोस्तों से समर्थन मिलेगा, जो आपको अच्छे भविष्य के बारे में पॉजिटिव सोचने में मदद करेगा। आपको अपने करियर और नौकरी के अवसरों पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि आप महत्वपूर्ण अवसर न चूकें।
वृश्चिक राशि- 24 अप्रैल के दिन आपके काम में असंतुलन पैदा हो सकता है। जल्द ही आपको कोई दिलचस्प प्रोजेक्ट मिल सकता है। धैर्य रखने की कोशिश करें। छोटी बचत से शुरुआत करें और देखें कि आपका प्रदर्शन कैसा रहता है।
धनु राशि- 24 अप्रैल के दिन आप अभी कोई बड़ी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हैं। बेहतर रहेगा कि अब आप अपने पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करें। ये दिन आपको जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कराने वाला है।
कुंभ राशि- 24 अप्रैल के दिन आध्यात्मिक बनने का प्रयास करें ताकि आप खुश और संतुष्ट रह सकें। आपको लोगों से मदद और सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार या रिश्तेदारों से सलाह लें, जो खराब वक्त में आपका साथ दें। आपके प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
मीन राशि- 24 अप्रैल के दिन आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। अभी आपको केवल एक ही काम पर ध्यान देने की जरूरत है और वह है आपका करियर और लोगों के साथ व्यवहार बनाना। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।