पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है। पहली बार तापमान 42.9 डिग्री तक पहुंच गया है। 23 अप्रैल को मौसम साफ और सूखा रहेगा, लेकिन 24 और 25 अप्रैल को हीटवेव (लू) का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
26 अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा
मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
राज्य के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर और कुछ जगहों पर 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 42.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।गर्मी बढ़ने की मुख्य वजहें हैं पश्चिमी विक्षोभ की कमी, राजस्थान के ऊपर बना एंटी-साइक्लोन सिस्टम और पाकिस्तान की तरफ से आ रही गर्म हवाएं।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है, जबकि 26 से 28 अप्रैल के बीच आंधी और बारिश के आसार हैं।