View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज ED की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले एक व्यक्ति के फ्लैट पर दबिश दी, लेकिन कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बेहद नाटकीय ढंग से सबूतों या संपत्ति को ठिकाने लगाने की कोशिश की। जैसे ही ED की टीम रिहायशी टावर के पास पहुंची, टीम को चकमा देने के लिए नौवीं मंजिल से कैश से भरा एक बैग नीचे फेंक दिया गया।

नौवीं मंजिल से फेंका गया नोटों से भरा बैग, जमीन पर बिखरीं गड्डियां
लोगों के मुताबिक नोटों का बोझ इतना अधिक था कि नीचे गिरते ही बैग फट गया और उसमें रखी 500-500 रुपये की गड्डियां चारों ओर बिखर गईं। आरोपियों ने चालाकी दिखाते हुए कैश को पहले एक लाल रंग के बैग में भरा था और फिर उसे सुरक्षा के लिए एक सफेद रंग के बड़े बैग में डालकर नीचे फेंका था, ताकि वह फटे नहीं, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने के कारण यह योजना विफल रही।

मौके से भागने की कोशिश कर रहा आरोपी गिरफ्तार
जिस समय बैग ऊपर से फेंका गया, वहां नीचे गाड़ी के पास एक व्यक्ति पहले से ही खड़ा था जो संभवतः उस बैग को लेकर फरार होने की फिराक में था। जैसे ही बैग गिरा और नोट बिखरे, वह व्यक्ति बैग उठाकर भागने लगा। हालांकि, सतर्क ED अधिकारियों ने उसे भागते हुए देख लिया और तुरंत उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से बरामद किए गए बैग की जांच की तो उसमें लगभग 21 लाख रुपये का कैश मिला।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में अब कोई भी प्राइवेट स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक

|

|

|

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं के लिए बड़ी

|

|

|

गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क