पंजाब में नगर निगम और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कल (9 मई) चंडीगढ़ में अहम बैठक बुलाई । इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस प्रभारी Bhupesh Baghel, प्रदेश प्रधान Amrinder Singh Raja Warring और नेता प्रतिपक्ष Pratap Singh Bajwa समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
राज्य में जल्द ही नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी महीने चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकती है, जिसके लिए राज्य चुनाव अधिकारी जल्द शेड्यूल जारी कर सकते हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस संगठन स्तर पर तैयारियों में जुट गई है।
पार्टी ने आठ नगर निगमों, 65 नगर काउंसिल और 16 नगर पंचायतों के कई हलकों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। कई पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं आज शिरोमणि अकाली दल की भी चुनावी रणनीति को लेकर बैठक होने जा रही है।
दूसरी ओर Bharatiya Janata Party और Aam Aadmi Party भी चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटी हुई हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक ये चुनाव इसलिए भी अहम माने जा रहे हैं क्योंकि इसके बाद सीधे विधानसभा चुनाव होंगे।
इसी बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जिला प्रधानों की ट्रेनिंग भी करवाई। इसमें बूथ मैनेजमेंट, जनता से जुड़ाव और चुनावी रणनीति पर फोकस किया गया। इस दौरान Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge और K. C. Venugopal समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस अपनी चुनावी गतिविधियां और तेज कर सकती है।