जालंधर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक सलेमपुर रोड स्थित DR Reckeweg & CO Germany (आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक) पर कुछ अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।