View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में बड़ी संख्या में छात्र शामिल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को आशंका है कि अभी भी करीब पांच बच्चे इमारत के अंदर फंसे हो सकते हैं।

बाथरूम में छिपे छात्र, एक ने कूदकर बचाई जान
आग लगने के समय इमारत की दूसरी मंजिल पर कोचिंग कक्षाएं चल रही थीं। अचानक धुआं और आग फैलने पर कई छात्रों ने खुद को बचाने के लिए बाथरूम में बंद कर लिया। वहीं एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन वह नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

NDRF की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना के बाद फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की सहायता से ऊपरी हिस्सों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। SDRF और NDRF की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पीछे की दीवार तोड़कर निकाले जा रहे शव
रेस्क्यू टीमों ने इमारत के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया है। इसी रास्ते से शवों और फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई हिस्सों तक अभी भी पूरी तरह पहुंच नहीं बन पाई है।

एम्बुलेंस कम पड़ने पर बढ़ाई गई व्यवस्था
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद चिकित्सा संसाधन भी कम पड़ गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अतिरिक्त एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी की और स्वास्थ्य विभाग को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने बीच में छोड़ा दौरा
घटना की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की समीक्षा की। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि राहत और बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में सोमवार को शिवसेना पंजाब के

|

|

|

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में अब कोई भी प्राइवेट स्कूल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक

|

|

|

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं के लिए बड़ी

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क