गुड मॉर्निंग जी।
आज है वर्ल्ड ओलंपिक डे
लखनऊ कोचिंग सेंटर आग हादसा, 14 लोगों की मौ’त
लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पूरा पढ़ें
अमृतसर में बच्चे के साथ दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से हुई मौ’त
अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए श्रद्धालु के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अमृतधारी सिख बालक की पेड़ गिरने से मौत हो गई। पूरा पढ़ें
लुधियाना में शिवसेना चेयरमैन के काफिले को निहंगों ने रोका
लुधियाना में सोमवार को शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन के काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पूरा पढ़ें
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर आकर कहा कि लेबर पार्टी को नहीं लगता है। पूरा पढ़ें
पंजाब में स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे मनमानी फीस
पंजाब में अब कोई भी प्राइवेट स्कूल या कॉलेज साल में 5 फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ पाएंगे। पंजाब सरकार की हुई कैबिनेट मीटिंग में इस ऑर्डिनेंस को मंजूरी दे दी गई है। पूरा पढ़ें
1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3 महीने के पैसे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 1 जुलाई से ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि भेजी जाएगी। पूरा पढ़ें
अमृतसर में हमलावरों ने कारोबारी पर चलाई गोलियां
अमृतसर में एक कारोबारी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां 2 हमलावरों ने कारोबारी की गाड़ी का पीछा कर उस पर गोलियां चलाई हैं। पूरा पढ़ें
कनाडा से नहीं होंगे डिपोर्ट पंजाबी, 6 नए नियम लागू
कनाडा सरकार ने देश की इमिग्रेशन व्यवस्था को दुरुस्त करने और लंबित मामलों के बोझ को कम करने के लिए एक बड़ा विधायी कदम उठाया है। पूरा पढ़ें
पाकिस्तान ने एक बार फिर दी भारत को धमकी
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर से भारत को जंग की धमकी दी है। पूरा पढ़ें
जालंधर में सुबह-सुबह फैक्ट्री में लगी भीषण आग,
जालंधर के कपूरथला रोड पर सुबह-सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज नवमी – 04:39 सायं तक है, आज मंगलवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 03:53 अपराह्न से 05:38 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज हस्त – 11:54 ए एम तक का योग है। चन्द्रमा आज कन्या में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 05:24 प्रात: और सूर्यास्त 07:22 सायं बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज भाग्य आपके लिए रिश्तों के खजाने का ताला खोल सकता है। कोई पुराना मित्र, जिससे वर्षों से संपर्क नहीं था, अचानक आपकी सफलता की राह का महत्वपूर्ण पात्र बन सकता है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और मेहनत का फल दिखाई देने लगेगा। व्यापार में नई संभावनाएँ उभरेंगी, खासकर साझेदारी से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आपको सजगता और समझदारी का पाठ पढ़ाएगा। हर मुस्कुराता चेहरा आपका हितैषी हो, यह आवश्यक नहीं है, इसलिए अपने निर्णय सोच-समझकर लें। छोटे लाभ भी आगे चलकर बड़ी सफलता की नींव बन सकते हैं। किसी पुराने फैसले को लेकर मन में थोड़ी कसक उठ सकती है।
मिथुन राशि
आज रिश्तों में मिठास घुलने का दिन है। यदि वैवाहिक जीवन में कोई दूरी या गलतफहमी थी, तो उसके दूर होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी अपनापन और विश्वास बढ़ेगा। विदेश में पढ़ाई या करियर का सपना देखने वालों को उत्साहजनक समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि
आज नई संभावनाएं आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलने के संकेत हैं। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे। इससे सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। कुछ लोग आपकी सरलता का गलत अर्थ निकाल सकते हैं।
सिंह राशि
आज आप अपने किसी बड़े लक्ष्य की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और सफलता आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। परिवार में संतान की उपलब्धि या नौकरी से खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति के आने की संभावना है।
कन्या राशि
आज आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा चरम पर रह सकती है। भाग्य का साथ मिलने से कठिन लगने वाले कार्य भी सरल प्रतीत होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। विवाह से जुड़ी किसी रुकावट के दूर होने से घर में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
तुला राशि
आज पुरानी परेशानियों के बादल धीरे-धीरे छंटते नजर आएंगे। लंबे समय से चली आ रही उलझनों में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई निर्णय आपको दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकता है, लेकिन यही विचार-विमर्श आगे की राह स्पष्ट करेगा।
वृश्चिक राशि
आज जीवन में स्थिरता और विस्तार दोनों के संकेत हैं। घर, जमीन या संपत्ति से जुड़ी योजनाएँ आकार ले सकती हैं। लंबी यात्रा का विचार भी मन में आ सकता है। व्यापार में लाभ और रुकी हुई योजनाओं को नई गति मिलने के योग हैं। जिस काम को पूरी लगन से करेंगे, उसमें सफलता की संभावना प्रबल रहेगी।
धनु राशि
आज जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन यही जिम्मेदारियाँ आपकी सफलता की सीढ़ी बनेंगी। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकता है और वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित रहेंगे। परिवार में किसी अहम विषय पर चर्चा हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात मन को ताजगी और खुशी देगी।
मकर राशि
आज लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की संभावना से खुशी का माहौल बन सकता है। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी को लेकर सकारात्मक संकेत मिलेंगे। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है और किसी पुराने निर्णय की याद मन को विचलित कर सकती है।
कुंभ राशि
आज आप स्वयं को हल्का, ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में निकटता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी। यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कोई पुराना आर्थिक मामला सुलझने से मन को राहत मिलेगी। व्यापारिक कारणों से बाहर जाने का अवसर मिल सकता है।
मीन राशि
आज आपके मन में नए विचारों और नई योजनाओं की लहर उठ सकती है। कुछ अलग करने की इच्छा आपको प्रेरित करेगी, लेकिन नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी, भले ही वह आपकी अपेक्षाओं से थोड़ी कम लगे। दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचना बेहतर रहेगा।