ख़बरिस्तान नेटवर्क : लक्की ओबरॉय मर्डर केस में हर पल नई अपडेट सामने आ रही है। अब इस मर्डर केस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें एक्टिवा सवार शूटर और क्रेटा गाड़ी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्रेटा कार कोई और नहीं बल्कि लक्की ओबरॉय का नौकर शिंगरी चला रहा था और उसने ही आरोपियों के साथ मिलकर रेकी की थी।
एक्टिवा नौकर शिंगरी की ही निकली
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी जो एक्टिवा स्कूटर लेकर आए थे वह नौकर शिंगरी की ही थी। शिंगरी भी लक्की ओबरॉय से अपना बदला लेना चाहता था। क्योंकि एक दिन लक्की ने नशे करने पर उसकी पिटाई कर दी थी। जिसके बाद वह भी लक्की के साथ बैर रखना लग गया और मौका पाकर आरोपियों के साथ मिल गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
दरअसल घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मिट्ठापुर की तरफ से निकल गए थे। जिसके बाद शिंगरी ने एक्टिवा को ठिकाने लगाकर क्रेटा गाड़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि पुलिस के हाथ अभी एक्टिवा नहीं लगी है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
फरार चल रहा है नौकर शिंगरी
दरअसल, घटना के बाद से लक्की का नौकर शिंगरी गायब है। पुलिस के शक की सुई उसके नौकर की तरफ भी घूमी और पुलिस नौकर के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को कई जगह कैमरों में नौकर नजर आया है। वहीं पुलिस को एक क्रेटा कार के साथ नौकर दिखाई दिया।
लक्की के पास गिरवी थी क्रेटा कार
पुलिस ने जब कार मालिक का पता किया तो क्लियर हुआ कि कार डीलर कालड़ा के पास यह कार थी। कालड़ा पहले ही कार चोरी के केस में तिहाड़ जेल में है। कालड़ा से जेल में बात की गई तो उसने कहा यह कार तो मैंने अरोड़ा को बेच दी थी। पुलिस अरोड़ा के पास पहुंची तो खुलासा हुआ कि उसने कार बैंक के जरिये लोन लेकर खरीदी थी, लेकिन उसे पैसे की जरुरत थी तो उसने एक महीने के लिए लक्की के पास गिरवी रख कर 2.40 लाख रुपए लिए थे।
लक्की के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि यह कार उनका नौकर ही ले गया था। उसने लक्की से कहा था कि तब तक वह खुद चला लेगा। वहीं कहा जा रहा है कि सीसीटीवी में शूटर के साथ लक्की का नौकरी क्रेटा लेकर जा रहा है।