ख़बिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के DM गगनदीप सिंह रंधावा केस में पुलिस ने पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पंजाब में कोई भी कानून का उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेरे लिए पूरा पंजाब ही परिवार है
सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मेरे लिए पूरा पंजाब ही एक परिवार है। पंजाब में अगर कोई भी कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चाहे वह किसी पद पर हो या फिर मेरा कोई सगा-संबधी या कोई रसूखदार हो।
उन्होंने आगे लिखा कि किसी की विरासत की रक्षा करना हमारी पार्टी का एजेंडा नहीं है। कैश और किसी भी प्रकार की मांग पूरी तरह से प्रतिबंधित है।