ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान DM गगनदीप रंधावा केस की जांच CBI को दिए जाने पर भड़क उठे। सीएम ने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लग थे। तब किसने इस्तीफा दिया और कौन गिरफ्तार हुआ था। मेरे लिए मंत्री-संत्री एक बराबर हैं।
नियमों के मुताबिक होगी कार्रवाई
CM मान ने CBI जांच से इनकार करते हुए कहा कि मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है और उन्हें अरेस्ट भी कर लिया गया है। इस मामले को लेकर चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं। नियमों के मुताबिक ही कार्रवाई होगी। हमने कोई एहसान नहीं किया। यह हमारा फर्ज बनता है।
गुरजीत औजला ने संसद में उठाया था मुद्दा
गौर हो कि अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लोकसभा सदन में यह मुद्दा उठाया था। जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि पंजाब के सभी सांसद लिखकर दें मैं तुरंत यह केस CBI को सौंप दूंगा।