View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : 2015 के बहुचर्चित बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामलों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला सोमवार को जालंधर स्थित पीएपी कॉम्प्लेक्स में SIT के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी को पूरा सहयोग देंगे।

भाजपा का मामले से कोई सीधा संबंध नहीं
मीडिया से बातचीत करते हुए विजय सांपला ने कहा कि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी का सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इस मामले को आगे बढ़ा रही है।

समन प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
सांपला ने कहा कि उन्हें समन देने पहुंचे अधिकारियों को भी यह स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि उन्हें किस अधिकारी के समक्ष पेश होना है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें बताया गया कि मामले की जांच नौनिहाल सिंह देख रहे हैं, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि वह जांच टीम का हिस्सा ही नहीं हैं। इसके बाद पता चला कि मामले की निगरानी डीआईजी प्रमोद कर रहे हैं।

2015 में सौंपे गए मांग पत्र का भी जिक्र
विजय सांपला ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें बताया गया कि उन्होंने वर्ष 2015 में राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा था। इस पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए उन्होंने सैकड़ों मांग पत्र सौंपे हैं। उस समय पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित मामला 2015 का है, जबकि वह 2016 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने थे।

केस में बुलाने का कारण पूछा
सांपला ने कहा कि उन्होंने SIT से केस की प्रति मांगी है और यह भी पूछा है कि उन्हें मामले में किस आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि जांच में उनकी भूमिका क्या है, लेकिन इसके बावजूद वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

अन्य अधिकारियों को भी भेजे गए समन
SIT ने फरीदकोट के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर मालविंदर सिंह जग्गी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पूर्व OSD गगनदीप सिंह बराड़ को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। सांपला ने कहा कि दोनों अधिकारी बीते दिन SIT के समक्ष पेश हो चुके हैं और उस समय प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर तैनात थे।

2015 के मामलों की हो रही जांच
उल्लेखनीय है कि SIT ने विजय सांपला को थाना बाजाखाना में 14 अक्टूबर और 21 अक्टूबर 2015 को दर्ज मामलों के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था। बेअदबी की घटनाओं और उसके बाद बहबल कलां में हुए गोलीकांड ने पंजाब की राजनीति और सामाजिक माहौल पर गहरा प्रभाव डाला था। इसी मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फोलड़ीवाल में सोमवार देर रात

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है वर्ल्ड ओलंपिक डेलखनऊ कोचिंग सेंटर आग

|

|

|

ख़बरिस्तान नटेवर्क : लुधियाना में शिवसेना चेयरेमैन राजीव टंडन पर

|

|

|

केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे

|

|

|

कतर के रास लाफान LNG कॉम्प्लेक्स स्थित बरजान गैस सप्लाई

|

|

|

लखनऊ कोचिंग सेंटर आग हादसा, 14 लोगों की मौ’तलखनऊ के

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क