ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। किसान संगठन ने कहा कि वह 24 जून को पंजाब में भाजपा के सभी ऑफिस और प्रमुख नेताओं के खर के बाहर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के पुतले फूंकेंगे।
भारत-अमेरिकी समझौते को लेकर विरोध
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि अमेरिका-भारत समझौता देश के कृषि क्षेत्र और विभिन्न आर्थिक ढांचों को कॉर्पोरेट हाथों में सौंपने जैसा है। अगर सरकार ने किसानों और मजदूरों के हितों से खिलवाड़ बंद नहीं किया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। यह समझौता सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र और देश की आर्थिक संप्रभुता पर हमला है।
कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली नीति
उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ससे भारतीय किसानों और विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके विरोध में कल पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।