अमेरिका-इजरायल के हमलों और जारी युद्ध के बीच ईरान में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। United States Geological Survey (USGS) के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के गेराश इलाके में 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी तीव्रता 4.5 तक बताई गई, हालांकि USGS की आधिकारिक जानकारी 4.3 मैग्नीट्यूड की ही है।
भूकंप के झटके फार्स प्रांत में महसूस किए गए, जहां लोग पहले से ही युद्ध की वजह से तनाव में थे। मिसाइल हमलों और धमाकों के बीच अचानक आए झटकों से दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर झटकों के वीडियो भी सामने आए हैं।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान, मौत या घायलों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। USGS के अनुसार यह क्षेत्र पहले से ही सेस्मिक एक्टिव जोन में आता है, इसलिए भूकंप को प्राकृतिक टेक्टॉनिक गतिविधि का नतीजा माना जा रहा है।