ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन शोरूम में 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है।
12 जून को बाइक से की थी फायरिंग
डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि 12 जून को किशनपुरा चौक के पास BMS शोरूम में बाइक सवार 2 नौजवानों ने फायरिंग की थी। जिसके बाद आरोपियों ने 50 लाख की फिरौती की मांग की गई। इस मामले में पहले ही कुश नाम के आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब नवल उर्फ बिल्ला को 2 दिन पहले गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
पूछताछ के लिए लेकर गई थी पुलिस
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी से जब पूछताछ की गई और इस्तेमाल की बाइक के बारे में पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि जमशेर डेयरी के पास उसने बाइक छिपाकर रखी है। जिसके बाद CIA स्टाफ सुरिंदर टीम के साथ घटना स्थल पर आरोपी को लेकर पहुंच तो आरोपी ने बाइक के साथ रखे हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी
इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर 4 से 5 राउंड फायर किए। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी की गई और आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे आरोपी एकम के कहने पर फायरिंग की थी और उसके बदले में आरोपी को पैसे मिले थे। आरोपी के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।