ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में लक्की ओबरॉय मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में दलबीर दलबीरा नाम के शख्स सामने आया है। अब उसने इंटरव्यू के दौरान लक्की मर्डर केस को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि मर्डर केस में उसका कोई लेना-देना नहीं है, उसका नाम जबरदस्ती केस में डलवाया गया है।
लक्की के साथ मेरी कभी बात तक नहीं हुई
दलबीर ने कहा कि लक्की के भाई ने पुलिस को बयान दिए है कि मैं लक्की के थ्रेट कॉल कर रहा हूं। उसकी कभी लक्की से फोन पर बात नहीं हुई है। उसकी शशि शर्मा के साथ दुश्मनी और उसके साथ मारपीट भी की थी। यहां तक कि शशि शर्मा को नुकसान भी पहुंचाया था। शशि ने ही लक्की के भाई के साथ बात करके उसका नाम कत्ल मामले में डलवाया है।
प्रधानगी को लेकर ही जोगा और लक्की का विवाद हुआ था
दलबीर ने आगे कहा कि वह कभी प्रधानगी के मामले में नहीं पड़ा है। जो भी गैंगस्टर बनता है उसका बेस प्रधानगी है और यह खुद ही प्रधानगिया करवाते है। उसकी कभी जोगा और लक्की से बात ही नहीं हुई है। प्रधानगी को लेकर जोगा और लक्की का विवाद हुआ था। इस मामले में अब उसके नाम पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई।
मेरा किसी के साथ कोई विवाद नहीं
दलबीर ने आगे कहा कि वह पिछले 2 साल से विदेश में शांति से जिंदगी जी रहा है। उसका किसी के साथ अब कोई विवाद नहीं है। पुलिस को भी पता है कि उसका गलत तरीके से नाम पर्चे में दर्ज किया गया है। यही कारण है कि पुलिस उसके परिवार को तंग परेशान नहीं कर रही है।