ख़बरिस्तान नेटवर्क : अफगानिस्तान ने देर रात पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। अफगानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जबीहुल्ला मुजाहिद ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। अफगानिस्तान ने 22 फरवरी के पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक का यह जवाब दिया है।
पाकिस्तान की 19 चौकियों पर कब्जा
वहीं अफगान सरकार का कहना है कि उनके पास 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव हैं। पाक सेना के एक हेडक्वार्टर और 19 चौकियों पर कब्जा भी कर लिया गया है। वहीं एक पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया गया है।
अब हमारे बीच ओपन वॉर शुरू – पाक रक्षामंत्री
अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई पर पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान सामने आया है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है। अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है।
पाकिस्तान ने शुरू किया ऑपरेशन गजब लिल हक
पाक मीडिया के मुताबिक अफगानिस्तान के हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान सरकार ने ऑपरेशन गजब लिल हक शुरू कर दिया है। सेना ने अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है।