ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क में लॉ गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा प्लेन हादसा हो गया। इस प्लेन हादसे में कई लोग जख्मी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, फिलहाल अधिकारियों के तरफ से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कनाडा से आ रहा था प्लेन
जानकारी के मुताबिक कनाडा एक्सप्रैस प्लेन कनाडा के मॉन्ट्रियल से आ रहा था। जैसे ही फ्लाइट रनवे पर लैंड हुई, इस दौरान उसकी टक्कर एक फायर इंजन से हो गई। टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू और इवैक्युएशन ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोका गया
हादसे के बाद लॉ गार्डिया एयरपोर्ट पर उड़ानों को रोक दिया गया है। यह कदम इमरजैंसी की स्थिति के कारण उठाया गया है और इसे बढ़ाया भी जा सकता है। हालांकि कहा जा रहा है कि एयरपोर्ट को अस्थाई तौर पर बंद भी किया जा सकता है।