Jalandhar में आज दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहां करीब 40 हजार मामलों के मौके पर निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। लोक अदालत में लोगों की बढ़ती भागीदारी और विश्वास के चलते बड़ी संख्या में केस सुनवाई के लिए पहुंचे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए Priya Sood ने बताया कि इस वर्ष की यह दूसरी लोक अदालत है। मामलों के निपटारे के लिए जालंधर में 20 बेंच स्थापित की गई हैं, जबकि 2 बेंच फिल्लौर और 2 बेंच नकोदर में लगाई गई हैं।उन्होंने बताया कि आज करीब 38 से 39 हजार मामलों के निपटारे की उम्मीद है। इनमें पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, मैट्रिमोनियल केस, चेक बाउंस, ट्रैफिक चालान और बैंकिंग मामलों से जुड़े केस शामिल हैं।
माननीय जज के अनुसार लोक अदालतों के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते हर बार मामलों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। मौके पर समझौते के जरिए केसों का निपटारा होने से लोगों के बीच मनमुटाव भी खत्म हो रहे हैं।इस दौरान एक महिला और एक व्यक्ति से जुड़े मामले का भी आपसी सहमति से समाधान किया गया। दोनों पक्षों ने अंतिम प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। मामले के समाधान के बाद दोनों पक्षों ने अदालत और माननीय जज का आभार व्यक्त किया।