गुड मॉर्निंग जी।
आज है मास्टर तारा सिंह का बर्थडे
बातचीत के बाद सुलझा उत्तराखंड में निहंगों का विवाद
उत्तराखंड के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में कई दिनों से चल रहा विवाद आखिरकार बातचीत के जरिए सुलझ गया। पूरा पढ़ें
लुधियाना में फिर भिड़े निहंग और शिवेसना नेता
लुधियाना में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बार निहंग और शिवसेना के नेता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से खूब गहमा-गहमी देखने को मिली। पूरा पढ़ें
BMS शोरुम फायरिंग के आरोपी का एनकाउंटर
जालंधर किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन शोरूम में 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की। पूरा पढ़ें
बहबलकलां केस : विजय सांपला ने SIT पर उठाए सवाल
बहुचर्चित साल 2015 के बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी। पूरा पढ़ें
ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, लखनऊ को छोड़ा
आईपीएल को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी हो गई है। पूरा पढ़ें
जालंधर में धू-धू कर जली Scorpio, एक की मौ’त
जालंधर के फोलड़ीवाल में सोमवार देर रात अचानक एक खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई। पूरा पढ़ें
लुधियाना में शिवसेना नेता पर हमला करने वालों पर FIR
लुधियाना में शिवसेना चेयरेमैन राजीव टंडन पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पूरा पढ़ें
किसान संगठन पंजाब में भाजपा खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। पूरा पढ़ें
अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़
अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा पढ़ें
कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण विस्फोट
कतर के रास लाफान LNG कॉम्प्लेक्स स्थित बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में रविवार शाम हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस दशमी तिथि पर चित्रा नक्षत्र और परिघा योग का विशेष संयोग बनने वाला है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा, जिसके स्वामी शुक्र देव होते हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपको यह सिखाने आया है कि सफलता का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता। जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक महसूस हो सकता है और विरोधी भी आपके कदम रोकने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन याद रखिए, आपकी मेहनत और दूरदर्शिता हर चुनौती को अवसर में बदल सकती है।
वृषभ राशि
आज खुशियाँ धीरे-धीरे आपके आंगन में प्रवेश करती दिखाई देंगी। परिवार में किसी शुभ समाचार या नए सदस्य के आगमन की संभावना वातावरण को उत्साह से भर सकती है। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी और सम्मान बढ़ेगा। अतीत की कोई गलती आज आपको एक महत्वपूर्ण सीख देकर जाएगी।
मिथुन राशि
आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का सुंदर वातावरण बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर में बदलाव चाहने वालों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना भी है। कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिवार के साथ बिताए गए कुछ पल आपको मानसिक सुकून देंगे।
कर्क राशि
आज आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि के संकेत हैं। लोग आपके विचारों और व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। निवेश के लिए सरकारी योजनाएँ लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं, लेकिन किसी नई साझेदारी में कदम रखने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आज लिया गया गलत निर्णय लंबे समय तक याद रह सकता है।
सिंह राशि
आज का दिन आपको जीवन का संतुलन सिखाएगा। मित्रों के साथ हँसी-खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी प्राप्त होगा। किसी सामाजिक या राजनीतिक मामले में अटका हुआ विषय सुलझ सकता है। परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन में शामिल होकर मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि
आज भाग्य आपके पक्ष में खड़ा दिखाई देता है। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी समाप्त होने की ओर बढ़ सकती है। बस अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और किए गए वादों को निभाने का प्रयास करें। उन्नति के मार्ग में जो रुकावटें थीं, वे धीरे-धीरे हटने लगेंगी।
तुला राशि
आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत स्पष्ट हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और भविष्य के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। नए लोगों से हुई मुलाकात आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आवश्यक रहेगा। यदि कोई चिंता लंबे समय से मन को परेशान कर रही थी, तो उसका समाधान धीरे-धीरे सामने आने लगेगा। आत्मचिंतन आपको सही दिशा दिखाएगा। परिवार के साथ मनोरंजन या किसी विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी के पल बिताएंगे।
धनु राशि
आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम भरे निर्णयों से बचना समझदारी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत भविष्य के लिए नए रास्ते खोल सकती है।
मकर राशि
आज परिवार और करियर दोनों क्षेत्रों में संतुलन देखने को मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्नता देगी। लंबे समय से मन में संजोई हुई कोई इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है, बशर्ते वे पूरी एकाग्रता बनाए रखें।
कुंभ राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। दिखावे से दूर रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के योग हैं। य
मीन राशि
आज का दिन शुभ समाचारों और सकारात्मक अवसरों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। किसी कानूनी मामले में सफलता मिलने के संकेत हैं। नए कार्यों के प्रति उत्साह बढ़ेगा और परिवार के साथ बिताया गया समय आपको गहरा सुकून देगा।