View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के नार्थ हलके में लॉटरी दुकान पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भाजपा नेता शीतल अंगूरल कि तरफ से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वारदात की CCTV फुटेज वायरल किए जाने के बाद कमिश्नरेट पुलिस एक्टिव हुई और जांच तेज कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लॉटरी दुकान में हुई लूट

एसीपी नार्थ संजय कुमार के अनुसार, यह लूट श्री देवी तालाब मंदिर के पीछे शाह सिकंदर रोड स्थित लॉटरी दुकान में हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्णजीत सिंह उर्फ नन्ना, कर्ण सिंह (कोट बाबा दीप सिंह नगर) और शुभम नारंग उर्फ लंडन (बशीरपुरा) के रूप में हुई है।

गुज्जापीर में ट्रैप लगाकर दबोचे आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध गुज्जापीर में किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद थाना-8 की टीम ने ट्रैप लगाकर तीनों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने 13 नवंबर को लॉटरी दुकान में हुई लूट की वारदात कबूल कर ली। वे दुकान से करीब 9 हजार रुपए लेकर फरार हुए थे।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी कर्णजीत पहले से ही दो मामलों में वांटेड था, जबकि गैरकानूनी शॉप लुधियाना के गुरदीप सिंह की बताई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि उन्हें जानकारी थी कि लॉटरी की आड़ में सट्टेबाजी चल रही थी, इसी कारण उन्होंने दुकान को निशाना बनाया।

CCTV से ट्रेस करके पकड़े गए आरोपी

थाना-8 के एसएचओ यादविंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करवाया। तीनों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष

|

|

|

अमेरिका-इजरायल के हमलों और जारी युद्ध के बीच ईरान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के मॉडल टाउन से धोखाधड़ी और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने बुधवार को छुट्टी का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल

|

|

|

जालंधर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर Varinder Ghuman की कुछ माह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क