सभी टॉपिक देखें

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

हमें फ़ॉलो करें:

12:18 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

पंजाब के गुरदासपुर से रवाना हुआ हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पूरब को समर्पित नगर कीर्तन शुक्रवार रात जालंधर पहुंचा। करीब 1 बजे रात जब नगर कीर्तन जालंधर में प्रवेश किया तो डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने संगत के साथ इसका स्वागत किया।

फूलों की वर्षा और संगत का उमड़ा सैलाब

करतारपुर के गांव पत्तड़ कलां में हलका विधायक बलकार सिंह, SSP (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क, ADC जसबीर सिंह, ADC नवदीप कौर और बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने माथा टेका और रास्ते में फूल बिछाए।नगर कीर्तन ने रात को गुरुद्वारा संतगढ़ में विश्राम किया और शनिवार सुबह 7 बजे फिर अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ।

स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी

जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने नगर कीर्तन के चलते 11 रूट डायवर्ट किए। साथ ही प्रशासन ने ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी भी घोषित की।

गुरु नानक मिशन चौक पर गार्ड ऑफ ऑनर

शहर के अंदरूनी हिस्सों से होते हुए नगर कीर्तन गुरु नानक मिशन चौक पहुंचा, जहां जालंधर पुलिस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कैबिनेट मंत्री और नेताओं ने किया नमन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत, आप नेता पवन कुमार टीनू और दीपक बाली समेत कई नेता मौजूद रहे। इन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और अधिकारों की रक्षा के लिए जो शहादत दी, उसकी मिसाल दुनिया में नहीं मिलती।

22 नवंबर को पहुंचेगा श्री आनंदपुर साहिब

गुरदासपुर से शुरू हुआ यह नगर कीर्तन
जालंधर → फगवाड़ा → बंगा → नवांशहर → बलाचौर
होता हुआ 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि 24 नवंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र पहली बार चंडीगढ़ से बाहर, श्री आनंदपुर साहिब में लगाया जाएगा। संगत को 23 से 25 नवंबर को होने वाले शहीदी समागमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

डीसी और पुलिस कमिश्नर ने साझा की जानकारी

डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि नगर कीर्तन शनिवार को
कपूरथला चौक → पटेल चौक → बस्ती अड्डा चौक → वाल्मीकि चौक → अंबेडकर चौक → गुरु नानक मिशन चौक → BMC चौक → लाडोवाली रोड → PAP चौक → रामा मंडी चौक → हवेली प्वाइंट होते हुए फगवाड़ा के लिए रवाना होगा।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और शहरभर में ट्रैफिक गाइडेंस के लिए रूट जारी किए गए। उन्होंने कहा—“गुरु साहिब हमारे शहर में पधारे हैं, इसलिए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

|

|

Read this news in :

|

ज़रूर पढ़ें

इन्हें न चूकें:​

|

|

|

पंजाब के लुधियाना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पुलिसकर्मी ने खुलेआम सड़क किनारे पेशाब किया। तभी पास से गुजर रहे एक युवक ने यह दृश्य कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मी भड़क गया और युवक के चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं, उसने युवक का मोबाइल […]

|

|

|

पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां मशहूर गायक हरमन सिद्धू की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हरमन सिद्धू ने मिस पूजा के साथ आए गीत ‘पेपर या प्यार’ से विशेष पहचान बनाई थी। अपनी अनोखी आवाज़ और गायक शैली के कारण उन्होंने प्रशंसकों के दिलों में खास […]

|

|

|

पंजाब के बटाला में शनिवार देर रात SDM विक्रमजीत सिंह के सरकारी आवास पर विजिलेंस टीम ने गुप्त छापा मारा। रात करीब 9 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई लगभग 3 घंटे तक चली। देर रात साढ़े 12 बजे तक विजिलेंस अधिकारियों ने SDM से पूछताछ की और आवास की तलाशी ली। पूरी कार्रवाई पूरी तरह […]

|

|

|

पंजाब के गुरदासपुर से रवाना हुआ हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पूरब को समर्पित नगर कीर्तन शनिवार देर रात जालंधर पहुंचा। कपूरथला और करतारपुर होकर आए इस नगर कीर्तन का डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने औपचारिक स्वागत किया। यह जालंधर में रात करीब 1 बजे प्रवेश कर गया था। ट्रैफिक […]

|

|

|

दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले 34 साल के विंग कमांडर नमन स्याल शहीद हो गए। दुबई में सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सोमवार तक कांगड़ा पहुंचने की उम्मीद है। अंतिम संस्कार उनके […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंटेनर टायर फटने से हुआ बेकाबू राजस्थान के दौसा में दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। राहुवास थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे एक बेकाबू कंटेनर एलईडी पोल से टकरा गया। पूरा पढ़ें दुबई एयरशो में भारत का Tejas Fighter Jet […]

|

|

|

दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंटेनर टायर फटने से हुआ बेकाबू राजस्थान के दौसा में दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। राहुवास थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे एक बेकाबू कंटेनर एलईडी पोल से टकरा गया। पूरा पढ़ें दुबई एयरशो में भारत का Tejas Fighter Jet क्रैश दुबई एयर […]

|

|

|

दुबई एयर शो में शुक्रवार को डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट में बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान भारतीय तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, तेजस स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:10 बजे प्रदर्शन कर रहा था, तभी अचानक नियंत्रण खो बैठा और एयरपोर्ट के पास गिर गया। काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया घटना […]

|

|

|

राजस्थान के दौसा में दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। राहुवास थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे एक बेकाबू कंटेनर एलईडी पोल से टकरा गया। टक्कर होते ही कंटेनर में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई, जिसमें ड्राइवर जिंदा जल गया। घटना का सीसीटीवी सामने आया इस घटना […]

|

|

|

जोरदार भूकंप के झटकों से आज हड़कंप मच गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बांग्लादेश में इस भूकंप में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र ढाका से करीब 25 किलोमीटर दूर नरसिंगडी जिले के घोराशाल […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क