ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में शुक्रवार देर रात सरदूलेवाला गांव के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की हालत काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है और उसे ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। जबकि कार ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हुआ है और उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मृतक सभी हरियाणा के रहने वाले हैं और ये चंडीगढ़ में शादी से लौट रहे थे।



